CG NEWS: रायपुर में इंस्टाग्राम पर न्यूड पार्टी पोस्ट वायरल, छत्तीसगढ़ में मचा राजनीतिक भूचाल, दो लड़के हिरासत में

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक विवादित और चौंकाने वाला पोस्ट वायरल हो गया है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि शनिवार की रात शहर में एक न्यूड पार्टी (Nude Party) आयोजित की जाएगी। यह पोस्ट @sinful_writer1 नामक अकाउंट से किया गया है।

पोस्ट में पार्टी की जगह का उल्लेख करते हुए लिखा गया है कि "बिना कपड़ों के एंट्री" होगी। साथ ही युवाओं को लुभाने के लिए शराब, ड्रग्स और नग्नता जैसे लालच दिए गए हैं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से #Viral हुआ और उसी के बाद पुलिस व प्रशासन की चिंता बढ़ी। #Raipur #NudeParty #InstagramViral

पुलिस ने शुरू की जांच, दो लड़के हिरासत में

वायरल पोस्ट सामने आते ही रायपुर पुलिस हरकत में आ गई है। SSP कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पोस्ट की सत्यता की जांच की जा रही है और आयोजकों की पहचान की कोशिशें जारी हैं। पुलिस ने सायबर टीम की मदद से खोजबीन की और इस मामले में अब तक दो लड़कों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि अगर ऐसा कोई आयोजन हुआ तो आयोजक और प्रतिभागियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #RaipurPolice #CrimeNews #BreakingNews

समाज और संगठनों का विरोध

स्थानीय निवासियों और समाजसेवी संगठनों ने इस पोस्ट पर आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से रायपुर की छवि धूमिल होती है और युवा गलत दिशा में जा रहे हैं। सामाजिक संगठनों ने इसे "आधुनिकता की आड़ में मर्यादा पर हमला" बताया और प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की मांग की है। #RaipurNews #Youth #IndianCulture

छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल

यह वायरल पोस्ट अब छत्तीसगढ़ की राजनीति का मुद्दा बन गया है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि शहर में ड्रग्स व फेक इवेंट्स का नेटवर्क बढ़ा है, जिसे रोका जाना चाहिए था। दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। #Politics #Chhattisgarh #ViralNews

मंत्री श्याम बिहार जायसवाल का बयान

भाजपा नेता व मंत्री श्याम बिहार जायसवाल ने कहा, "आज की युवा पीढ़ी यह नहीं समझ पा रही है कि यह ऋषि-मुनियों और संतों का देश रहा है। इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति पर हमला हैं।" कांग्रेस ने उनके बयान को अपर्याप्त बताया और सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की है। #RaipurUpdate #Congress #BJP

पहले भी हुए विवादित इवेंट्स

रायपुर में पहले भी कुछ होटल और क्लब विवादित ऑफर व इवेंट कर चुके हैं — जैसे रक्षा बंधन पर शराब के ऑफर, शादी-आड़ में फेक पार्टियां और कुछ घटनाओं में ड्रग्स से जुड़ी सूचनाएँ। पुलिस ने कई बार ऐसी आयोजनों पर रोक लगाई है और निगरानी बढ़ाई रखी है। #RaipurClub #DrugsFreeIndia #NudePartyRaipur

राजधानी में चिंता का माहौल

इस पूरे प्रकरण ने रायपुर में चिंता और बेचैनी पैदा कर दी है। जहां कुछ युवा इसे ट्रेंड और मज़ाक के तौर पर देख रहे हैं, वहीं बुजुर्ग और समाजसेवी इसे संस्कृति व नैतिकता पर खतरा बता रहे हैं। पुलिस अब सायबर टीम की मदद से @sinful_writer1 अकाउंट के पीछे के लोगों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ