Crime News : चरित्र शंका में आरोपी ने पूरा परिवार को उतार दिया मौत के घाट, एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से दहला छत्तीसगढ़, नाबालिग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

• चार लाशें मिलने से खरसिया में सनसनी, बड़ा crime news मामला
• पड़ोसी लकेश्वर पटैल और नाबालिग ने रची खौफनाक साजिश
• एफएसएल, डॉग स्क्वाड और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई – बड़ी सफलता chhattisgarhnews
• जमीन विवाद और चरित्र शंका से उपजा खून-खराबा | murdernews
आईजी और एसपी ने टीम को दी शाबाशी
न्यूज डेस्क। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक के ठुसेकेला गांव से सामने आया यह crime news पूरे प्रदेश को हिला देने वाला है। राजमिस्त्री बुधराम उरांव (42), उसकी पत्नी सहोद्रा (37) और मासूम बच्चे अरविंद (12) व शिवांगी (5) की लाशें उनके घर की बाड़ी में खाद के गड्ढे से मिलीं। यह सनसनीखेज kharsianews मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था लेकिन रायगढ़ पुलिस ने इसे मात्र 48 घंटे में सुलझाकर दम दिखाया।

हत्या की सूचना और गांव का माहौल

11 सितंबर को ग्रामीणों ने खरसिया पुलिस को सूचना दी कि बुधराम का घर अंदर से बंद है और भीतर खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं।
सूचना मिलते ही SP दिव्यांग पटेल, एडिशनल SP आकाश मरकाम, DSP अनिल विश्वकर्मा और SDOP प्रभात पटेल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
घर के अंदर का दृश्य बेहद खौफनाक था। खून के छींटे, टूटी चीजें और संघर्ष के सबूत देखकर यह साफ हो गया कि पूरा परिवार किसी murdernews का शिकार हुआ है। बाड़ी की खुदाई कराने पर चारों शव बरामद हुए।

केस दर्ज और जांच की बारीकियां | Raigarhnews

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत  धारा 103(1), 238(a) BNS दर्ज किया।
IG डॉ. संजीव शुक्ला और SP दिव्यांग पटेल ने खुद मौके का जायजा लिया और अलग-अलग टीमें बनाकर जांच तेज की।
एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड) ने एहतियात बरती।पड़ोसियों और रिश्तेदारों से लगातार पूछताछ की गई।

आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस? | chhattisgarhnews
जांच के दौरान पुलिस का शक पास ही रहने वाले लकेश्वर पटैल (32) पर गया। आरोपी से जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि नाबालिग साथी के साथ मिलकर उसने पूरा परिवार खत्म किया।

हत्या के पीछे की वजह | crime news Raigarhnews

लकेश्वर और बुधराम दोनों राजमिस्त्री थे।
लकेश्वर, बुधराम की बाड़ी खरीदना चाहता था।
कई बार मना किए जाने से उसका गुस्सा बढ़ गया।
इसके साथ ही उसने बुधराम की पत्नी पर चरित्र शंका जताकर हत्या की योजना बना डाली।

वारदात की रात | murdernews kharsianews

09 सितंबर की रात आरोपी ने मौका पाकर नाबालिग साथी के साथ घर में घुसपैठ की।सबसे पहले नशे में धुत्त बुधराम पर धारदार हथियार से वार किया। पत्नी सहोद्रा और दोनों बच्चों को भी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।शवों को घर में गाड़ने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। आखिरकार लाशों को घसीटकर बाड़ी के खाद गड्ढे में दबा दिया।

पुलिस की सफलता और री-क्रिएशन | Raigarhnews

पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल पर री-क्रिएशन कराया, जिसमें उसने वारदात का पूरा घटनाक्रम दोहराया।उसके मेमोरेंडम पर हत्या में इस्तेमाल टंगिया, रॉड, गैंती, फावड़ा और खून से सने कपड़े बरामद हुए।

पुलिस टीम का दमखम | chhattisgarhnews #cgcrime #cgcrimenews

इस खुलासे में IG डॉ. संजीव शुक्ला और SP दिव्यांग पटेल के निर्देशन में बनी विशेष टीम ने 48 घंटे में केस सुलझा लिया।
टीम में एडिशनल SP आकाश मरकाम, DSP साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, SDOP प्रभात पटेल समेत खरसिया, छाल, पूंजीपथरा, कोतरारोड़ और जोबी थानों की पुलिस, डॉग स्क्वाड, एफएसएल और फिंगरप्रिंट यूनिट की अहम भूमिका रही।

दो आरोपी गिरफ्तार

1. लकेश्वर पटैल पिता बंशी लाल पटैल, उम्र 32 वर्ष, निवासी राजीवनगर ठुसेकेला थाना खरसिया – पहले भी हत्या के केस में जेल जा चुका है।
2. विधि के साथ संघर्षरत नाबालिग।
दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गांव में मातम और सख्त कार्रवाई का संदेश | crime news chhattisgarhnews

गांव ठुसेकेला में चार लाशें मिलने के बाद मातम पसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि बुधराम का परिवार बेहद सरल स्वभाव का था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की बर्बर वारदात करने वाले अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

✅ Tags
crime news, Raigarhnews, murdernews, kharsianews, chhattisgarhnews, cgcrime, cgcrimenews, Kharsia Murder Case, Raigarh Crime News, Raigarh Murder News


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ